AIIMS INI CET Result 2025: नई दिल्ली – मेडिकल पीजी कोर्स में एडमिशन की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। AIIMS, New Delhi द्वारा आयोजित INI CET July 2025 परीक्षा का परिणाम 24 मई 2025 को जारी किया जाएगा।
INI CET (Institute of National Importance Combined Entrance Test) के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों जैसे AIIMS, JIPMER, NIMHANS, PGIMER आदि में MD, MS, MCh (6 वर्ष), DM (6 वर्ष), MDS कोर्सेस में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा का आयोजन 17 मई 2025 को हुआ था और अब परिणाम जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
AIIMS INI CET 2025 Result ऐसे करें चेक:
- सबसे पहले aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “INI CET July 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए अपना यूज़र ID और पासवर्ड दर्ज करें।
- ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- आपका INI CET Scorecard 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
जरूरी बातें:
- परिणाम PDF फॉर्मेट में भी उपलब्ध होगा जिसमें मेरिट लिस्ट व कटऑफ शामिल होगी।
- चयनित अभ्यर्थियों को AIIMS PG काउंसलिंग 2025 के लिए कॉल किया जाएगा।
- काउंसलिंग की तिथियां जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी:
- परीक्षा का नाम: INI CET July 2025
- आयोजन संस्था: AIIMS New Delhi
- पाठ्यक्रम: MD, MS, MDS, DM, MCh
- परीक्षा तिथि: 17 मई 2025
- रिजल्ट तिथि: 24 मई 2025