RBSE 5th 8th Result 2025 जल्द होगा जारी, छात्र rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर ऐसे करें चेक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RBSE 5th 8th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम का सभी विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतज़ार है। बोर्ड द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों कक्षाओं के परिणाम मई के अंतिम सप्ताह से जून 2025 के पहले सप्ताह के बीच कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

इस वर्ष राज्य भर से लगभग 14 लाख छात्र कक्षा 5वीं और 12.5 लाख छात्र कक्षा 8वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल 2025 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था।

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी RBSE परिणाम 2025 को शाला दर्पण पोर्टल (rajshaladarpan.rajasthan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर, जिला, स्कूल कोड और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज कर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

रिजल्ट ऐसे करें चेक:

  • आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • “RBSE Class 5th / 8th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरें (जैसे रोल नंबर, जिला आदि)।
  • “सबमिट” पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर देखें।
  • भविष्य के लिए PDF सेव करें या प्रिंट निकालें।

पिछली बार का प्रदर्शन:

2024 में कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 97.06% और 8वीं का 95.72% रहा था। इस बार भी बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

Leave a Comment