TBJEE Result 2025: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TBJEE) ने आज दोपहर 4 बजे TBJEE 2025 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस वर्ष त्रिपुरा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TJEE) में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट tbjee.nic.in या jeeonline.tripura.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी
परीक्षा का नाम- त्रिपुरा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (TJEE) 2025
आयोजन तिथि- 23 अप्रैल 2025
परीक्षा मोड- ऑफलाइन (OMR आधारित)
विषयवार शिफ्ट्स- 3 शिफ्ट (Physics-Chemistry, Biology, Mathematics)
आधिकारिक वेबसाइट- tbjee.nic.in
छात्रों की भागीदारी
- कुल उम्मीदवार: 5,296
- PCB समूह: 4,332
- PCM समूह: 1,989
टॉपर लिस्ट 2025
PCM ग्रुप (Mathematics)
- दीपजॉय दास
- त्रिस्रोता दास
- अर्णब नाथ
PCB ग्रुप (Biology)
- अनन्या देबनाथ
- सप्तदीप पाल
- देबप्रसाद साहा
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- tbjee.nic.in वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर “TJEE 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- “Submit” पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
- प्रारंभिक उत्तर कुंजी- 30 अप्रैल 2025
- आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि- 7 मई 2025
- अंतिम उत्तर कुंजी- 13 मई 2025
- परिणाम घोषित- 27 मई 2025
आगे की प्रक्रिया: काउंसलिंग
TBJEE के रिजल्ट के बाद अब योग्य उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी, और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेस में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में भाग लेना होगा। काउंसलिंग की तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी। इसके लिए उम्मीदवारों को TBJEE की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।